मेरी विनती यही है राधा रानी - चित्र विचित्र | Radha Rani Kripa Barsaye Rakhna | सुंदर कृष्ण भक्ति भजन
यह भक्ति भजन “मेरी विनती यही है राधा रानी” राधा रानी के प्रति अटूट श्रद्धा और प्रेम को समर्पित है। इसमें भक्त राधा रानी से कृपा और सहारा माँगता है। पढ़ें इस सुंदर और हृदयस्पर्शी राधा भजन के सम्पूर्ण बोल।
मेरी विनती यही है राधा रानी | Radha Rani Kripa Barsaye Rakhna
भक्ति भाव से भरा यह सुंदर भजन राधा रानी की कृपा और भक्ति का गुणगान करता है। इस भजन में भक्त राधा रानी से प्रार्थना करता है कि वे सदैव अपने चरणों में आश्रय और कृपा बनाये रखें।
मेरी विनती यही है राधा रानी - भजन बोल
मेरी विनती यही है राधा रानी,
कृपा बरसाए रखना,
हे महा रानी कृपा बरसाए रखना,
हे राधा रानी कृपा बरसाए रखना।
हो मुझे तेरा ही सहारा महारानी,
चरणो से लिपटाये रखना,
कृपा बरसाए रखना,
हे महा रानी कृपा बरसाए रखना,
हे राधा रानी कृपा बरसाए रखना।
छोड़ दुनिया के झूठे नाते सारे,
किशोरी तेरे दर पे आ गया,
मैंने तुमको पुकारा बृजरानी,
की जग से बचाये रखना,
कृपा बरसाए रखना,
हे महा रानी कृपा बरसाए रखना,
हे राधा रानी कृपा बरसाए रखना।
श्री राधा श्री राधा श्री राधा,
श्री राधा श्री राधा श्री राधा,
श्री राधा श्री राधा श्री राधा।
इन स्वासो की माला पे में,
सदा ही तेरा नाम सिमरूँ,
लागि लगन श्री राधा नाम वाली,
लगन ये लगाये रखना,
कृपा बरसाए रखना,
हे महा रानी कृपा बरसाए रखना,
हे राधा रानी कृपा बरसाए रखना।
श्री राधा श्री राधा श्री राधा,
श्री राधा श्री राधा श्री राधा,
श्री राधा श्री राधा श्री राधा।
तेरे नाम के रंग में रंग के,
मैं डोलूँ बृज गलियन में,
कहें चित्र विचित्र श्यामा प्यारी,
वृंदावन बसाये रखना,
कृपा बरसाए रखना,
हे महा रानी कृपा बरसाए रखना,
हे राधा रानी कृपा बरसाए रखना।
श्री राधा श्री राधा श्री राधा,
श्री राधा श्री राधा श्री राधा,
श्री राधा श्री राधा श्री राधा।
मेरी विनती यही है राधा रानी,
कृपा बरसाए रखना,
हे महा रानी कृपा बरसाए रखना,
हे राधा रानी कृपा बरसाए रखना।
यह भजन राधा रानी के चरणों में समर्पण और उनकी असीम कृपा की याचना का प्रतीक है।
जय श्री राधे!
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0