आ गए तेरे दीवाने ज़रा पर्दा हटाइए Lyrics In Hindi | चित्र विचित्र कृष्ण भजन

आ गए तेरे दीवाने ज़रा पर्दा हटाइए” एक बेहद भावपूर्ण और लोकप्रिय कृष्ण भजन है, जिसे Chitra Vichitra ने मधुर स्वर में प्रस्तुत किया है। यहाँ पढ़ें इस सुंदर बांके बिहारी भजन के सम्पूर्ण हिंदी लिरिक्स।

परदे में बैठे बैठे यूँ ना मुस्कुराये - Parde Me Baithe Baithe Yun Na Muskuraye - Chitra Vichitra ji

स्वर: Chitra Vichitra
श्रेणी: कृष्ण भजन


भजन Lyrics

परदे में बैठे बैठे यूँ ना मुस्कुराइए,
आ गए तेरे दीवाने ज़रा पर्दा हटाइए॥


पर्दा तेरा हमें नहीं मंजूर सांवरे,
बैठा है छुप के दीवानों से क्यों दूर सांवरे।
मैं भी तो आया दो कदम, ज़रा तुम भी बढ़ाइए,
आ गए तेरे दीवाने ज़रा पर्दा हटाइए॥


हम चाहने वाले हैं तेरे, हमें है तुमसे मोहब्बत,
कर दो करम ज़रा दिखा दो अब सांवरी सूरत।
प्यासी निगाहें दीद की, ज़रा नज़रें मिलाइए,
आ गए तेरे दीवाने ज़रा पर्दा हटाइए॥


तेरी इक झलक को प्यारे मेरा अब दिल बेकरार है,
दीदार की तमन्ना मुझे, अब तेरा इंतजार है।
रह रह के हमें इस तरह यूँ न सताइए,
आ गए तेरे दीवाने ज़रा पर्दा हटाइए॥


तू ही जिंदगी है बंदगी, तू ही आरजू हमारी,
अरमान मेरे दिल का करो पूरा बांके बिहारी।
‘चित्र विचित्र’ को अपने प्रेम का पागल बनाइए,
आ गए तेरे दीवाने ज़रा पर्दा हटाइए॥

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Revealing Lies

RevealingLies is a news and current affairs website. We publish opinion articles, analysis of issues, news reports (curated from various sources as well as original reporting), and fact-check articles.