कब आएगा मेरा सांवरिया भजन लिरिक्स | Kab Aayega Mera Sanwariya Bhajan Lyrics in Hindi
"कब आएगा मेरा सांवरिया" एक बेहद भावपूर्ण कृष्ण भजन है जिसमें भक्त अपने प्रिय श्याम से मिलने की लालसा व्यक्त करता है। इस भजन में प्रेम, भक्ति और विरह की भावना झलकती है। यहाँ पढ़ें इसके पूरे हिंदी लिरिक्स और महसूस करें राधा-कृष्ण की अमर भक्ति।
कब आएगा मेरा सांवरिया भजन लिरिक्स (Kab Aayega Mera Sanwariya Bhajan Lyrics in Hindi)
कब आएगा मेरा सांवरिया, कब आएगा मेरा सांवरिया
जाने कब आएगा, मुझे अपना बनाएगा,
मेरे आँसु पूँछ कर मुझे गले लगाएगा।
थक गए नैन मेरे, रस्ता निहार के,
प्यासी प्यासी अँखियों में सपने बहार के,
जीवन बन जायेगा जब कान्हा आएगा,
मेरे आँसु पूँछ कर मुझे गले लगाएगा।
तुझसे उम्मीद मुझे तेरा ही सहारा है,
निर्बल गरीब हूँ मैं, कोई ना हमारा है,
कब तक बहलाएगा, कब तक तरसाएगा,
मेरे आँसु पूँछ कर मुझे गले लगाएगा।
बनो ना कठोर थोड़ी, दया से काम लो,
आकर के कन्हैया मेरे दामन को थाम लो,
संजू गुण गायेगा, सेवक बन जायेगा,
मेरे आँसु पूँछ कर मुझे गले लगाएगा।
कब आएगा मेरा सांवरिया, कब आएगा मेरा सांवरिया
जाने कब आएगा, मुझे अपना बनाएगा,
मेरे आँसु पूँछ कर मुझे गले लगाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0