भाजपा की कमजोर नब्ज पर चोट करने में कभी पीछे नहीं रहते राहुल गांधी

राहुल गांधी शुक्रवार को असम में डिब्रूगढ़ के कॉलज छात्रों से मिले और गम्भीर मुद्दों को लेकर चर्चा की।

भाजपा की कमजोर नब्ज पर चोट करने में कभी पीछे नहीं रहते राहुल गांधी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा की कमज़ोर नब्ज पर लगातार चोट कर रहे हैं। वे छात्रों और महिलाओं से रूबरू होकर न सिर्फ भविष्य की दिशा की बात कर रहे हैं, बल्कि देश को किस करवट जाना चाहिए, इसके लिए आम लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर रहे हैं। राहुल गांधी शुक्रवार को असम में डिब्रूगढ़ के कॉलज छात्रों से मिले और गम्भीर मुद्दों को लेकर चर्चा की।
इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के युवा और छात्र भाजपा सरकार से अपने सभी विफल वादों के बारे में पूछ रहे हैं, लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं है। वे सवालों का सामना ही नहीं करना चाहते।
उन्होंने आश्वासन दिलाया कि कांग्रेस असम के सुरक्षित भविष्य बनान के लिए 5 गारंटियों के साथ यहां चुनाव मैदान में है। राहुल ने फेसबुक में लिखा कि आज सुबह लाहोवाल में कॉलेज के छात्रों के साथ बेहद रोचक बातचीत हुई। इससे पहले दक्षिण भारत में भी वे छात्रों से वार्ता कर चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Revealing Lies

RevealingLies is a news and current affairs website. We publish opinion articles, analysis of issues, news reports (curated from various sources as well as original reporting), and fact-check articles.