Health Tips for Winter : ठंड में अंजीर, बादाम और अखरोट पानी में भिगोकर क्‍यों खाना चाहिए ? जानिए यहाँ।

ठंड ने दस्तक दे दी है। हल्की-हल्की ठंडी हवा और सुबह की गुनगुनी धूप का आभास होने लगा है। ठंड के मौसम में गरमा-गरम नाश्ते की बात अलग होती है।

Health Tips for Winter : ठंड में अंजीर, बादाम और अखरोट पानी में भिगोकर क्‍यों खाना चाहिए ? जानिए यहाँ।
image source - indiamart

अब ठंड ने दस्तक दे दी है। अब आपको हल्की-हल्की ठंडी हवा और सुबह की गुनगुनी धूप का आभास होने लगा होगा।  ठंड के मौसम में गरमा-गरम नाश्ते की तो बात ही अलग है। हालांकि ठंड में खाने
की वैरायटी भी बहुत सारी होती है। और ड्राई फ्रूट का भी खास महत्व होता है। ड्राई फ्रूट जिन्हें सूखे मेवे भी कहा जाता है। सर्दी के दिनों में एक मुट्ठी मेवे रोजाना खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन
अगर आप इन्हें पानी में भिगोकर खाएंगे तो इसका फायदा डबल हो जाएगा। आइए जानते हैं ठंड में बादाम, अंजीर और अखरोट को पानी में भिगोकर खाने के क्‍या फायदे है -


1. बादाम भिगोकर खाना - कच्‍ची बादाम बहुत अधिक फायदा नहीं करती है। लेकिन बादाम को भिगोकर खाने से वजन कम कंट्रोल करने में मदद करती है। ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होता है। जिससे पेट लंबे वक्त तक भरा होता है। और भूख नहीं लगती है। बादाम को सुबह छीलकर ही खाना चाहिए। इससे बादाम कापूरा पोषण मिलता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट
हमारी त्वचा के लिए बेहद गुणकारी होती है। भिगोकर खाने से त्वचा का ग्लो बढ़ता है।

2.भीगे हुए अंजीर के फायदे - अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर है। इसे रात में पानी भिगोकर रख दें। और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। खाली पेट भीगी हुई अंजीर खाने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। ब्‍लड ग्‍लूकोज लेवल को कंट्रोल किया जाता है।

3.भीगे हुए अखरोट के फायदे - ब्लड शुगर और डायबिटीज से बचाव के लिए अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए। इसका सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। यह ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद करता है। हड्डियां मजबूत होती है। तनाव को दूर करता है। कब्ज से राहत मिलती है। दरअसल, ठंड के दिनों में भूख बहुत अधिक लगती है। इतना खाने के बाद डाइजेस्‍ट भी करना जरूरी है। इसलिए उन्हें भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, ड्राई फ्रूट की तासीर गर्म होती है। लेकिन जिन्हें डायबिटीज, ब्लड शुगर की समस्या है उन्हें सूखे मेवे को भिगोकर खाना अधिक फायदेमंद है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Revealing Lies

RevealingLies is a news and current affairs website. We publish opinion articles, analysis of issues, news reports (curated from various sources as well as original reporting), and fact-check articles.