दुनिया भर में शादी से जुड़े इन अजीब रिवाज़ों को जान आप हैरान रह जाएंगे

शादी हर किसी की ज़िदंगी का बहुत खास पल होता है तभी तो लोग इसे यादगार बनाने के लिए लाखों-करोड़ों रुपए फूंक देते हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर जहां शादी का अंदाज़ शाही होता है, वहीं दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां शादी बहुत ही विचित्र तरीके से होती है। शादी से जुड़े इन अजीब रिवाज़ों को जानकर यकीनन आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे।

Oct 2, 2020 - 14:47
Dec 3, 2020 - 13:58
 139
दुनिया भर में शादी से जुड़े इन अजीब रिवाज़ों को जान आप हैरान रह जाएंगे
Google

शादी हर किसी की ज़िदंगी का बहुत खास पल होता है तभी तो लोग इसे यादगार बनाने के लिए लाखों-करोड़ों रुपए फूंक देते हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर जहां शादी का अंदाज़ शाही होता है, वहीं दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां शादी बहुत ही विचित्र तरीके से होती है। शादी से जुड़े इन अजीब रिवाज़ों को जानकर यकीनन आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे।

1. भूत भगाने के नाम पर जानवरों से शादी | भारत

भारत के कई हिस्सों में आज भी कुछ खास तरह के चेहरे वाली लड़कियों या फिर ऐसी लड़कियों जिनके दूध के दांत जन्म के समय ही निकल जाते हैं। ऐसी लड़कियों पर भूत-प्रेत का साया माना जाता है और उसे भूत के साये से बचाने के नाम पर उसकी शादी बकरी या कुत्ते से करा दी जाती है। हालांकि, बाद में फिर किसी इंसान से शादी होती है।

2. पेड़ से शादी | भारत

भारत में आज भी जो लड़के या लड़कियां मांगलिक होते हैं यानी जिनकी कुंडली में मंगल दोष होता है, उनकी शादी पहले केले/पीपल के पेड़ या फिर विष्णु जी की प्रतिमा से की जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से मांगलिक दोष खत्म हो जाता है। इसके बाद लड़के या लड़की की सामान्य रूप से शादी कराई जाती है।

3. दुल्हन के सिर पर थूकना | केनिया

ये बहुत ही अजीब है। इस परंपरा में दुल्हन के सिर को पहले गंजा कर दिया जाता है फिर उसपर तेल या लैंब फैट लगाया जाता है। इसके बाद दुल्हन का पिता उसके सिर और ब्रेस्ट पर थूकता है।

4. होने वाली दुल्हन के साथ बहुत बुरा व्यवहार | स्कॉटलैंड

शादी के तुरंत पहले यहां होने वाली दुल्हन को उसके दोस्त ले जाते हैं और उसके पर गंदी चीजें जैसे- मरी हुई मछली, गंदा दूध, बासी खाना, तार और पंख आदि फेंकते हैं। इसके बाद लड़की को पूरी रात शराब पिलाने के बाद पेड़ से बांध दिया जाता है। इस पंरपरा के पीछे मान्यता ये है कि लड़की अगर इन सारी मुश्किलों का सामना कर सकती है तो वह शादी के बाद आने वाले हर मुश्किल हालात का सामाना कर सकती है।

5. दुल्हन को तीर से मारना | चीन

चीन में दुल्हा दुल्हन को तीर से मारता है ये बात और है कि ये तीर नुकीला नहीं होता, इसलिए दुल्हन को इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचता। दुल्हन को मारने के बाद दुल्हा उस तीर को तोड़ देता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से उनका रिश्ता मज़बूत होता है।

6. दुल्हे को पैर पर मारना | साउथ कोरिया

दक्षिण कोरिया में शादी के बाद दुल्हे के दोस्त उसके दोनों पैर को बांध देते हैं और तलवे पर छड़ी से मारते हैं ये एक मज़ाक के तौर पर किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से दुल्हा पहली रात को ऊर्जा-संपन्न व मजबूत बनता है।

7. दुल्हन को किडनैप किया जाना | पूरी दुनिया में आम है

दुल्हन को किडनैप करने की ये प्रथा किसी एक देश में नहीं, बल्कि कई जगहों पर आम है। इसमें लड़का उस लड़की को किडनैप करता है या उसके साथ घर से भागता है जिसके साथ वो शादी करना चाहता है। लड़की को उसके घर से किडनैप किया जाता है। कई बार अकेले लड़का यह काम करता है, तो कई बार उसके दोस्त और रिश्तेदार भी साथ होते हैं।

8. दुल्हन के साथ मनी डांस

सबसे पहले ये परंपरा पोलैंड में शुरू हुई थी, मगर अब दुनिया के कई हिस्सों में ऐसा हो रहा है। इस परंपरा में पुरुष मेहमान दुल्हन के साथ डांस करने के लिए पैसे देते हैं, जबकि महिला मेहमान को दुल्हे के साथ डांस करने के लिए पैसे देने होते हैं।

9. किस करना | स्वीडन

इस परंपरा में सभी कुंवारे लड़के-लड़कियां दुल्हा-दुल्हन को किस करते हैं। दुल्हा दुल्हन के पास से चला जाता है ताकि सभी पुरुष मेहमान उसे किस कर सके, इसी तरह दुल्हन भी सभी महिलाओं को दुल्हे को किस करने की अनुमति देती है।

10. दुल्हन को गोद में उठाकर घर ले जाना | मध्ययुगीन यूरोप

मध्ययुगीन यूरोप में यह परंपरा प्रचलित है। इसमें दूल्हा दुल्हन को गोद में उठाकर उसे नए घर में ले जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि नई दुल्हन बहुत अनमोल होती है और उसे किसी भी तरह की बुरी आत्मा से बचाने के लिए दूल्हा उसे गोद में उठाकर ले जाता है।

यदि हमारी पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इस मे पोस्ट कमैंट्स और शेयर जरूर करे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Revealing Lies Staff RevealingLies is a news and current affairs website. We publish opinion articles, analysis of issues, news reports (curated from various sources as well as original reporting), and fact-check articles.