जूता दिखा रही ये बच्ची अब बड़ी होकर करती है करोड़ो दिलो पर राज, यदि आप फिल्म प्रेमी है तो पहचानीय।

Sara Ali Khan shared a childhood picture on Instagram. Her fans are in awe.

Apr 7, 2022 - 00:31
Apr 7, 2022 - 00:32
 74
जूता दिखा रही ये बच्ची अब बड़ी होकर करती है करोड़ो दिलो पर राज, यदि आप फिल्म प्रेमी है तो पहचानीय।

आप अपने फिल्मी कलाकारों को देखकर पहचान सकते हैं। आपका जवाब यकीनन हां ही होगा। अगर हम कहें कि क्या आप उनके बचपन की फोटो देखकर भी पहचान सकेंगे। तब तो आप यकीन से हां नहीं बोल पाएंगे। इसी वजह से हम आपके लिए एक हीरोइन की बचपन की फोटो लेकर आए हैं जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

जरा गौर से देखिए इस बच्ची को, हाथों में जूता पकड़े कैमरे को घूर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये बच्ची अब बड़ी हो गई है और बॉलीवुड पर राज करती है। इस बच्ची के मां-बाप भी सफल स्टार रह चुके हैं। क्या आप पहचान सके ये बच्ची कौन है। अगर नहीं तो खबर में आगे हमने ये जानकारी भी दे दी है।

नहीं पहचान तो पढ़ लीजिए कौन है ये बच्ची

आप लोगों में से कुछ ने तो चैलेंज जरूर पूरा कर लिया होगा। बचपन की तस्वीर में छिपी आज की सफल हीरोइन को आप पहचान ही गए होंगे। फिर भी जो लोग नहीं पहचान सके, उनके लिए हम बता देते हैं कि तस्वीर किस हीरोइन के बचपन की है। ये कोई और नहीं बल्कि सारा अली खान के बचपन की तस्वीर है।

जी हां सारा अली खान ही बचपन में इतनी क्यूट हुआ करती थीं। वो पहले बहुत नटखट थीं, आज भी उनका चुलबुलापन बरकरार है। इसी वजह से मीडिया में भी उनके खूब चर्चे रहते हैं। वैसे फोटोग्राफर तो उनको खूब पसंद करते हैं। इसकी वजह उनका सभी को आराम से पोज देना है ताकि कैमरामैन भी अपना काम कर सकें।

26 साल की हैं सारा अली खान

सारा अली खान इस समय 26 साल की हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। वो 12 अगस्त 1995 को मुंबई में ही जन्मी हैं। सारा के पिता सैफ अली खान और माता अमृता सिंह हैं। सैफ और अमृता दोनों ही सफल स्टार हैं। सैफ तो अब भी हीरो की भूमिका में नजर आते हैं। हालांकि अमृता अब कभी-कभार ही फिल्मों में दिखती हैं।

सारा की बात करें तो वो फिलहाल अपनी मां के साथ ही रहती हैं। सारा हिन्दू और मुस्लिम दोनों धर्म का पालन करती नजर आती हैं। उनकी पढ़ाई की बात करें तो शुरुआती पढ़ाई मुंबई में करने के बाद वो कोलंबिया विवि चली गई थीं। यहीं से वो पढ़ाई पूरी कर वापस मुंबई चली आई और बॉलीवुड की दुनिया में छा गई।

केदारनाथ से शुरू किया फिल्मी करियर

एक समय में सारा बहुत मोटी हुआ करती थीं। हालांकि बाद में उन्होंने अपना वेट कम किया और फिर हीरोइन बनने का सफर शुरू किया। फिल्म केदारनाथ से साल 2018 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वो सुशांत के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई थी।

इसके बाद सारा ने कई फिल्में की हैं। इनमें सिम्बा हिट रही। वहीं लव आज कल, कुली नंबर वन और अतरंगी रे में भी उनके अभिनय को काफी सराहना मिली है। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अब जल्द ही एक बड़ी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो विक्की कौशल के साथ दिखाई देंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Revealing Lies Staff RevealingLies is a news and current affairs website. We publish opinion articles, analysis of issues, news reports (curated from various sources as well as original reporting), and fact-check articles.