खेत में पोज दे रही ये बच्ची अब बन गई है बॉलीवुड की एक्टिंग क्वीन, क्या आप पहचाने हीरोइन को?

बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसी अदाकाराएं हैं जो बिना किसी बैकग्राउड के फिल्मों में आई थीं।

Apr 16, 2022 - 11:32
 75
खेत में पोज दे रही ये बच्ची अब बन गई है बॉलीवुड की एक्टिंग क्वीन, क्या आप पहचाने हीरोइन को?

बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसी अदाकाराएं हैं जो बिना किसी बैकग्राउड के फिल्मों में आई थीं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर सफलता पा ली और फिल्मी दुनिया में छा गईं। अपनी मेहनत के दम पर नाम कमाने वाली हीरोइनों की लिस्ट में एक नाम उस हीरोइन का भी है जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

आप उस हीरोइन के बारे में जानें, उससे पहले हम आपके लिए एक चैलेंज लेकर आए हैं। हम उस हीरोइन की बचपन की फोटो आपके लिए लाए हैं। देखिए खेत में पोज दे रही ये नन्ही बच्ची ही वो हीरोइन है जो बॉलीवुड की एक्टिंग क्वीन बन गई है। क्या आप पहचान पा रहे हैं कि हम किस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं। अगर नहीं तो हम बताते हैं।

ये है वो हीरोइन जिसकी हो रही है बात

खेत में पोज दे रही बच्ची कौन सी हीरोइन है, अगर आपने पता कर लिया है तो आप चैलेंज को जीत चुके हैं। वहीं जो लोग नहीं पहचान सके उसकी मदद हम कर देते हैं। ये बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हैं। जी हां खेत में मौजूद ये बच्ची कंगना ही हैं। उनकी ही ये बचपन की फोटो है जिसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं।

कंगना रनौत अपने जबरदस्त अभिनय से सबको कायल कर चुकी हैं। वो जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही गजब की अदाकारा भी हैं। उनकी एक्टिंग देखने के बाद अमिताभ बच्चन तक ने उनको फोन कर तारीफ कर दी थी। बॉलीवुड हीरोइनों में वो इस समय टॉप पर चल रही हैं। उनके फैन्स की तादाद भी करोड़ों में हैं।

हिमाचल में हुआ था जन्म, पिता हैं व्यापारी

कंगना रनौत का जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ था। वो इस समय 35 साल की हैं। उनका जन्म 23 मार्च 1987 को हुआ था। उनकी एक बहन और भाई है। भाई का नाम अक्षत और बहन का नाम रंगोली है। उनके पिता का नाम अमरदीप रनौत है जो व्यापारी हैं वहीं उनकी मां का नाम आशा रनौत है जो शिक्षिका हैं।

हिमाचल से पढ़ाई करने के बाद वो दिल्ली आ गई थीं। यहां पर उन्होंने अस्मिता थियेटर ग्रुप के साथ एक्टिंग करियर शुरू किया था। उन्होंने गिरीश कर्नाड के साथ पहला नाटक रक्त कल्याण किया था। उन्होंने फिल्म गैंगस्टर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

जीत चुकी हैं राष्ट्रीय पुरस्कार

कहते हैं उनको गैंगस्टर फिल्म एक होटल में कॉफी पीने के दौरान मिली थी। उस समय उनको डायरेक्टर ने देखकर रोल ऑफर कर दिया था। हालांकि इसके बाद उनको असली पहचान तनु वेड्स मनु से मिली। इस फिल्म के लिए उनको राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। वहीं क्वीन फिल्म के लिए उनको बॉलीवुड की क्वीन कहा जाने लगा।

कंगना का विवादों से भी गहरा नाता है। उनके ट्विटर अकाउंट को विवादित बयानों की वजह से सस्पेंड कर दिया गया था। इसके अलावा वो जावेद अख्तर की मानहानि का मुकदमा भी झेल रही हैं। शिवसेना से भी उनका विवाद हो गया था। इसके बाद उनके घर में कुछ तोड़फोड़ भी की गई थी। ऋतिक रोशन को खुलेआम फटकार लगाने पर भी वो विवादों में आई थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Revealing Lies Staff RevealingLies is a news and current affairs website. We publish opinion articles, analysis of issues, news reports (curated from various sources as well as original reporting), and fact-check articles.