ये कुछ गलतियां जो आपको व्यायाम करने का फायदा नहीं होने देतीं। जानिए इसके बारे में

व्यायाम करना कितना फ़ायदेमंद है लेकिन यदि आप कुछ चंद भूलें कर बैठे, तो लाभ मिलना मुश्किल है।

Apr 16, 2022 - 11:03
Apr 16, 2022 - 11:34
 136
ये कुछ गलतियां जो आपको व्यायाम करने का फायदा नहीं होने देतीं। जानिए इसके बारे में

व्यायाम हमें शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है। इसलिए अच्छी सेहत के लिए रोज़ाना कसरत करना ज़रूरी है। लेकिन सही ढंग से कसरत न करने पर या तो चोट लगा बैठते हैं या फिर कसरत करना ही छोड़ देते हैं। थोड़ी-सी जागरुकता लाकर व्यायाम के दौरान होने वाली ग़लतियों से बच सकते हैं।

खाली पेट व्यायाम

ऐसा करने सेे शरीर में ऊर्जा की कमी के कारण कमज़ोरी महसूस हो सकती है। इसलिए व्यायाम करने से पहले कुछ हल्का-फुल्का ज़रूर खाएं, ताकि शरीर तक पोषण पहुंच सके। अगर बहुत हल्का खाना जैसे केले, अंगूर या संतरा खाया है तो इन्हें खाने के 15-30 मिनट बाद व्यायाम कर सकते हैं। अगर दूध या अन्य कोई मध्यम स्तर का भोजन किया है, तो 45 मिनट बाद व्यायाम कर सकते हैं। अगर भारी भोजन किया है तो फिर डेढ़ घंटे बाद व्यायाम करना उचित होगा, हालांकि योग खाली पेट ही किया जाता है इसलिए योगाचार्य से परामर्श अवश्य कर लें।

पानी तेज़ी से पीना

व्यायाम के दौरान पानी न तो कम पीना है और न ही ज़्यादा मात्रा में पीना है। प्यास लगने पर थोड़ा-थोड़ा पानी ही पिएं, ताकि शरीर में पानी का स्तर सामान्य बना रहे। कई बार लोग व्यायाम या खेल के दौरान बहुत ज़्यादा पानी पी लेते हैं, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से ग़लत है।

तंग कपड़े पहनना

व्यायाम या योग के दौरान कई लोग चुस्त कपड़े पहनते हैं जिससे शरीर की मांसपेशियां सही तरीक़े से फैल नहीं पातीं। इस वजह से शरीर को पूरा लाभ नहीं मिल पाता। व्यायाम के दौरान हमेशा ढीले व हवादार कपड़े ही पहनने चाहिए।

Image source Men's Journal

 

वॉर्मअप न करना

व्यायाम करने के 5-10 मिनट पहले तक वॉर्मअप करें। इसके लिए दौड़ सकते हैं और हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग भी कर सकते हैं। बिना स्ट्रेचिंग किए व्यायाम करने से चोट का ख़तरा बढ़ जाता है। कोई भी व्यायाम या शारीरिक क्रिया करने से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करनी बहुत ज़रूरी है।

अधिक व्यायाम

ज़रूरत से ज़्यादा व्यायाम करने से शरीर में थकावट और चोट लगने की आशंका बढ़ जाती है। कई लोग सीधे बैडमिंटन खेलना शुरू कर देते हैं। बिना वॉर्मअप और स्ट्रेचिंग किए खेलने से मांसपेशियों में खिंचाव व चोट लगने का खतरा रहता है।

आराम न देना

कुछ लोग एक्सरसाइज़ करने के बाद शरीर को जो आराम या रिकवरी पीरियड की ज़रूरत होती है, वो उसे नहीं देते। अगर एक दिन पहले की गई भारी एक्सरसाइज़ के कारण शरीर थका हुआ है तो उसे आराम देना चाहिए। साथ ही पर्याप्त नींद लेना भी बहुत ज़रूरी है, क्योंकि सोते समय मांसपेशियां अपनी मरम्मत स्वयं कर लेती हैं।

आप अपना सुझाव नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Revealing Lies Staff RevealingLies is a news and current affairs website. We publish opinion articles, analysis of issues, news reports (curated from various sources as well as original reporting), and fact-check articles.