मम्मी संग दिख रहा ये बच्चा अब बॉलीवुड में मचा रहा है धूम, क्या आप इसे पहचान पाए।

बॉलीवुड में नए हीरोज भी इन दिनों दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इनमें से कुछ एक्टर्स तो कम समय में ही बड़ा नाम कमा चुके हैं। हम आपके लिए एक ऐसे ही हीरो को लेकर आए हैं जो युवा अभिनेताओं में टॉप पर चल रहे हैं।

May 18, 2022 - 15:14
May 18, 2022 - 15:14
 119
मम्मी संग दिख रहा ये बच्चा अब बॉलीवुड में मचा रहा है धूम, क्या आप इसे पहचान पाए।

बॉलीवुड में नए हीरोज भी इन दिनों दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इनमें से कुछ एक्टर्स तो कम समय में ही बड़ा नाम कमा चुके हैं। हम आपके लिए एक ऐसे ही हीरो को लेकर आए हैं जो युवा अभिनेताओं में टॉप पर चल रहे हैं। उनकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस में कमाल करती हुई नजर आ रही हैं।

जिस हीरो के बारे में हम बताने जा रहे हैं उनकी बचपन की एक फोटो हम आपको दिखा रहे हैं। गौर से देखिए इस फोटो को, एक बच्चा दो चोटी बनाए हुए अपनी मम्मी के साथ नजर आ रहा है। क्या आप पहचान सके कि हम किस हीरो का बचपन आपको दिखा रहे हैं। अगर नहीं तो आपको खबर में इसकी जानकारी हो जाएगी।

ये है वो हीरो जिसकी हो रही है बात

अगर आप बचपन की फोटो देखकर उस हीरो को पहचान गए तो आपने चैलेंज अपने नाम कर लिया। अगर आप नहीं पहचान सके तो दिक्कत नहीं है, हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो हीरो कौन है। ये कोई और नहीं बल्कि मशहूर हीरो कार्तिक आर्यन हैं। जी हां कार्तिक ही बचपन में इतने क्यूट नजर आते थे।

नये हीरोज में कार्तिक आर्यन की फिल्में खूब पसंद की जा रही हैं। उनके लुक्स हो या एक्टिंग, सभी कमाल के हैं। इसी वजह से कार्तिक कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुके हैं। उनकी भूलभुलैया 2 भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का दर्शक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, फिल्मों में आ गए

कार्तिक आर्यन मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 22 नवंबर 1990 को हुआ था। वो अब 32 साल के हो चुके हैं। इनके माता पिता डॉक्टर हैं। पिता मनीष तिवारी बच्चों के डॉक्टर हैं जबकि मां माला तिवारी स्त्री रोगों की डॉक्टर हैं। इनकी एक बहन भी है जिसका नाम कृतिका तिवारी है।

डॉक्टर परिवार में पले बढ़े कार्तिक ने पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। हालांकि इनका मन तो फिल्मों में हीरो बनने में ही लगा रहता था। इसी वजह से वो अपनी क्लास की पढ़ाई छोड़कर कई घंटों का सफर तय कर ऑडिशन देने जाया करते थे। फिर इन्होंने मॉडलिंग भी शुरू कर दी। इसके बाद इनको पहली फिल्म भी मिली।

इस फिल्म से की शुरुआत, चढ़ता रहा करियर ग्राफ

साल 2011 में कार्तिक को पहला ब्रेक ‘प्यार का पंचनामा’ फिल्म से मिला था। इस फिल्म में उन्होंने 5 मिनट तक बिना रुके एक डायलॉग बोला था। इसे हिन्दी फिल्मों का सबसे लंबा संवाद कहा जाता है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को नोटिस किया गया। इसके बाद उन्होंने आकाश वाणी, कांची आदि फिल्मों में काम किया।

एक बार फिर प्यार का पंचनामा 2 में इनको लिया गया। इस फिल्म में भी कार्तिक ने अच्छा अभिनय किया। कार्तिक के करियर ग्राफ को फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ ने फिर उछाल दिया। इनके पास अब कई बड़ी फिल्में हैं। कार्तिक की भूलभुलैया 2 तो आ ही रही है। इसके अलावा दोस्ताना 2 में भी ये नजर आने वाले हैं। वहीं इम्तियाज अली के साथ भी कार्तिक दिखेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Revealing Lies Staff RevealingLies is a news and current affairs website. We publish opinion articles, analysis of issues, news reports (curated from various sources as well as original reporting), and fact-check articles.