अगर आप शादी करने वाले है, तो जान लें Sex से जुड़ी ये 5 बातें

शादी से पहले इंटरनेट पर कई तरह की चीजें सर्च करते हैं। उन्हें बहुत-सी चीजों के बारे में पता नहीं होता है। हालांकि, ये जानना भी जरूरी है कि आप शादी के बाद सेक्स का आनंद कैसे लेंगे? और अपने जीवनसाथी के साथ कैसे सुरक्षित और आनंदमय जीवन जीना है। आइये जानते कुछ बाते

Dec 22, 2021 - 10:44
Feb 4, 2023 - 08:34
अगर आप शादी करने वाले है, तो जान लें Sex से जुड़ी ये 5  बातें

अगर आपको सेक्स के बारे में पूरी जानकारी है तो आप अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बना पाएंगे। इसी के साथ ही आप अपनी पार्टनर को खुश कर पाएंगे और आप भी सेक्स का मजा ले पाएंगे। आज हम आपको बताएंगे कि ऐसी कौन-सी जरूरी चीजें हैं जो आपको शादी से पहले जाननी बहुत जरूरी हैं। 

गर्भधारण के लिए अंदर तक सेक्स करना जरूरी नहीं

सेक्स के बारे में जिन लोगों को पूरी जानकारी नहीं होती है वह कई तरह की परेशानियों में फंस सकते हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि जब वह अंदर तक सेक्स करेंगे तो ही गर्भधारण हो पाएगा। हालांकि, ये सच बिल्कुल नहीं है। अंदर तक सेक्स किए बिना भी महिलाएं गर्भधारण कर सकती हैं। यहां तक कि अगर स्खलन योनि के पास भी हो जाता है तो भी महिलाएं गर्भवती हो सकती हैं। इसलिए अगर आप यह सोचते हैं कि अंदर तक सेक्स करने से गर्भधारण हो जाएगा तो आपको यह धारणा बदल देनी चाहिए।

पीरियड्स के दिनों में भी महिलाएं हो सकती हैं गर्भवती

ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें लगता है कि अगर वह पीरियड्स के दिनों में किसी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं तो इससे वह गर्भवती नहीं हो सकती। लेकिन सच इससे बिल्कुल अलग है। पीरियड्स के दौरान भी अगर आप यौन संबंध बनाते हैं तो भी महिला गर्भवती हो सकती है। अगर आप पीरियड्स के दिनों में भी सेक्स करना चाहते हैं तो आपको कंडोम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

पीरियड के दिनों में नहीं कर सकते सेक्स

बहुत से लोगों का यह भी मानना है कि पीरियड्स के दिनों में सेक्स नहीं करना चाहिए। लेकिन आपको बता देते हैं कि अगर आप पीरियड्स के दिनों में सेक्स कर रही हैं तो इससे कोई हानि आपको नहीं होती। अध्ययनों से पता चलता है कि पीरियड्स के दिनों में आप सेक्स कर सकते हैं।

जननांग की सफाई है जरूरी

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो काफी लंबे समय तक अपने जननांग साफ करते ही नहीं हैं। जिसके कारण उनके जननांग के आसपास का हिस्सा बहुत गंदा हो जाता है। यह देखने पर भी बहुत गंदा लगता है और यहां कई तरह के बैक्टीरिया भी जमा हो जाते हैं। जननांग के आसपास बैक्टीरिया जमा होने के कारण आपको संक्रमण भी हो सकता है। इसलिए जननांग की सफाई करना बहुत जरूरी है।

जरूरी नहीं है कि महिला की योनि से खून निकले

ऐसे बहुत से लोग हैं जो ये सोचते हैं कि जब कोई महिला पहली बार सेक्स करती है तो उसकी योनि से खून बहेगा, लेकिन ये जरूरी नहीं है। अगर पहली बार सेक्स करते हुए महिला की योनि से खून न निकले तो इसके कई कारण हो सकते हैं। बहुत से लोग तो खून न निकलने पर ये मानने लगते हैं कि महिला पहले भी यौन संबंध बना चुकी है। हालांकि, ऐसा होना भी संभव है। लेकिन अगर कोई महिला खेल कूद में रहती है तो उसके कारण भी महिला की योनि से पहली बार सेक्स करते हुए खून निकलना जरूरी नहीं होता। इसका यह कारण है कि कई बार महिलाओं का हाइमन खेल-कूद में भी टूट जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow