गोवा के बारे में कुछ रोचक जानकारी – Some interesting Information About Goa in Hindi

गोवा भारत के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक छोटा सा राज्य है, जो अरब सागर के साथ समुद्र के किनारे फैला है। गोवा भारत में एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, और वास्तव में, इसे भारत का "फन कैपिटल" कहा जाता है। इसके रेतीले समुद्र तट, जीवंत नाइटलाइफ़ और विश्व धरोहर वास्तुशिल्प स्पॉट हर साल 2 मिलियन से अधिक अंतरराष्ट्रीय और घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। तो चलिए गोवा के बारे में कुछ रोचक तथ्यों की जाँच करते हैं जो इस अद्भुत जगह की यात्रा करने के लिए आपको लुभाते हैं

Nov 11, 2021 - 19:42
Apr 7, 2024 - 13:13
 2503
गोवा के बारे में कुछ रोचक जानकारी – Some interesting Information About Goa in Hindi

गोवा के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी


1. भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा राज्य है इसका कुल आकार केवल 3201 वर्ग किलोमीटर है।


2. गोवा राज्य छोटा जरूर है मगर प्रति व्यक्ति आय के मामले में गोवा राज्य सबसे अमीर राज्यों में से एक है। एक आंकड़े के अनुसार यहां लोगो की प्रति व्यक्ति आय भारत के सभी राज्यों के प्रति व्यक्ति आय से अधिक है।


3. गोवा का समुंद्री बिच और गोवा में मिलने वाली सस्ती तथा स्पेशल शराब विश्वभर में प्रसिद्ध है।


4. आपको जानकर हैरानी होगी कि गोवा में कुल 7000 से अधिक पंजीकृत बार (Bar)  मौजूद है जहा से आप बीयर खरीद सकते है।


5.आप की जानकारी के लिए बता दे कि गोवा में दो स्वतंत्रता दिवस मनाए जाते है।, जी हां एक तो 15 अगस्त को देश की आजादी के रूप में और दूसरा राज्य की आजादी गोवा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

6. दरअसल, सन् 1947 में जब भारत आजाद हुआ था तब गोवा भारत का हिस्सा नही था क्योंकि उस समय गोवा को पर्तगालियों ने अपने कब्जे में ले रखा था।


7. पुर्तगालियों ने सन् 1510 से लेकर 1961 तक गोवा पर राज किया था यानी कुल 451 सालों तक पुर्तगालियों द्वारा गोवा पर राज किया गया था।


8. राम मनोहर लोहिया ने गोवा की आजादी के लिए बहोत बड़ा योगदान दिया था और इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा था और इतना ही नहीं बल्कि उनपर 5 साल तक गोवा आने के लिए भी प्रतिबंध लगा दिया था।


9. भारतीय सशस्त्र सेना द्वारा 19 दिसंबर सन् 1961 को ऑपरेशन चलाया गया था जिसे गोवा मुक्ति संग्राम या गोवा मुक्ति आंदोलन भी कहा जाता है। और ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन विजय दिया गया था।


10. भारतीय सशस्त्र सेना द्वारा चलाए गए इस ऑपरेशन में थलसेना, जलसेना और वायुसेना तीनों ने अपना योगदान दिया था।

11. इस जबरदस्त ऑपरेशन का परिणाम भी काफी अच्छा साबित हुआ और मात्र 36 घंटो के अंदर ही पुर्तगाल के गर्वनर कहे जाने वाले जर्नल वसालो इ सिलवा ने उस समय के भारतीय सेना प्रमुख पीएन थापर के सामने समर्पण कर दिया था।


12. पुर्तगालियों से आजादी मिलने के बाद सन् 1987 में गोवा को भारत का एक राज्य घोषित कर दिया गया।


13. आप को जानकर आश्चर्य होगा कि सन् 1961 से पहले पैदा हुए व्यक्तियों के पास दोहरी नागरिकता प्राप्त है यानी उनके पास पुर्तगाल और भारत दोनो की नागरिकता मिली हुई है।


14. गोवा में 450 साल पुरानी डेड बॉडी रखी हुई है जो कि काफी रहस्यमय है क्यूंकि 450 सालों बाद भी यह अभी तक सड़ी नही है यह बॉडी सेंट फ्रांसिस जेवियर की है। यह डेड बॉडी गोवा में पणजी के बेसिलिका ऑफ जीसस चर्च में सन् 1553-54 से रखी हुई अभी तक मौजूद है।

 


15. गोवा राज्य की आमदनी का मुख्य हिस्सा पर्यटन उद्योग से ही आता है।

16. आप की जानकारी के लिए बता दें कि मशहूर प्ले बैक सिंगर लता मंगेशकर जी और आशा भोंसले जी का जन्म गोवा के मंगेशी नामक गांव में पंडित दीनानाथ मंगेश्वर के घर में हुआ था।


17. आप को जानकर हैरानी होगी कि उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा दोनो को मिलाकर गोवा में कुल लगभग 50 बीचेज (beaches) है।


18. अगर हम गोवा के फेमस बीचेज की बात करे तो वह यह 12 बीचेज है जो नीचे दिए गए है।

  • बागा बिच
  • कंलगुट
  • सिंकेरियन बिच
  • पणजी बिच
  • मीरामार
  • कोलवा बिच
  • पालोलेम बिच
  • बागाटोर
  • अंजुना
  • दोनापौला
  • कोला
  • मोबोर

19. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि एशिया का सबसे पुराना मेडिकल कॉलेज गोवा में स्थित है जो की 18वीं शताब्दी में पुर्तगाल शासन के समय बनाया गया था।


20. इतना ही नहीं एशिया का सबसे पहला प्रिंटिंग प्रेस भी भारत के गोवा राज्य में ही सेट पॉल कॉलेज में चालू किया गया था।

21. भारत का सबसे पहला इंगलिश मीडियम स्कूल भी गोवा राज्य में ही बना था। जिसका नाम है St Joseph's High School.

 
22. उत्तर गोवा में गुफा मौजूद है जिसे पांडव गुफा के नाम से जाना जाता है। और कहा जाता हैं कि महाभारत काल में निर्वासन के दौरान पांडव इसी गुफा में रहा करते थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow