दोस्तों जानिये सनी लियोन के बारे में कुछ रोचक अनसुनी बातें। Interesting fact about Sunny Leone in Hindi.

यदि पोर्न फिल्मों को भी एक उद्योग माना जाए तो ये कहा जा सकता है की सनी लियोन एक सफल अदाकारा हो चुकी हैं जिन्होंने कई सफलता के झंडे गाड़े हैं |

Nov 5, 2021 - 23:25
Jun 8, 2024 - 19:58
 3857
दोस्तों जानिये सनी लियोन के बारे में कुछ रोचक अनसुनी बातें। Interesting fact about Sunny Leone in Hindi.

एक पोर्न सनसनी बनकर उभरने वाली सनी आज डायरेक्टर, बॉलीवुड एक्ट्रेस, मीडिया हाउस की मालकिन होने के साथ ही लेखिका और पेटा की सामाजिक कार्यकर्त्री भी हैं |  आइये आज हम आपको कुछ ऐसी बातो से अवगत कराते है जो आपको बहुत ही रोचक लगेगी।

आइये जानते हैं उनके जीवन के कुछ फैक्ट्स |

➤ क्या आप जानते है.. सनी लियोन का असली नाम क्या है.. सनी लियोन का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है।

➤ इनका जन्म कनाडा में 13 मई 1981 को ओंटारियो में एक सिख परिवार में हुआ था।

➤ आपको बता दें कि, जब सनी लियोन 12 साल की थीं, तब से ही उनका परिवार अमेरिका के कैलिफोर्निया चला गया था।

➤ सनी का एक भाई भी है जो अभी अमेरिका में रहता है जिसका नाम संदीप वोहरा है।

➤ आपको बता दें कि, सनी सिख परिवार होने के बाद भी उन्हें कैथोलिक स्कूल में एडमिशन दिलवाया गया इसकी वजह सनी पब्लिक स्कूल जाने में बहुत असुरक्षित महसूस करती थीं।

➤ आपको बता दें कि, सनी लियोन ने साल 1999 में हाई स्कूल पास कर लिया था।

➤ जानकारी के अनुसार.. सनी ने केवल 16 वर्ष की आयु में अपनी वर्जिनिटी खो दी थी।

➤ जानकारी के अनुसार सनी ने अपना पहला चुम्मा  11 साल की उम्र में कर लिया था।

➤ बताया जाता है की शुरू में सनी नर्स बनना चाहती थी पर एक फोटोग्राफर ने उन्हे मॉडलिंग करने की सलाह दी।

➤ सनी ने बताया कि, वो पोर्न इंडस्ट्री में जाने से पहले वह एक जर्मन बेकरी में काम करती थीं।

➤ उसके बाद सनी को उसके एक क्लासमेट ने एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति से मिलवाया और यहीं से सनी ने पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा।

➤ आपको बता दे कि, साल 2008 में सनी की मां का निधन हो गया और साल 2010 में उनके पिता का निधन हो गया।

➤ एक जानकारी के अनुसार.. साल 2010 में सनी विश्व की सर्वश्रेष्ठ पोर्नस्टार में से एक थी।

➤ उसके बाद साल 2011 की शुरुआत में सनी लियोन ने डेनियल वेबर से शादी कर ली।

➤ सनी बताती है, उन्हें एक बार भारत से एक ऑफर आया था, वो ऑफर कलर्स टीवी के एक रियलिटी शो बिग बॉस के लिए था।

➤ उसके बाद सनी बिग बॉस की कंसिस्टेंट बनी, बिग बॉस के सीजन 5 में वाइल्ड कार्ड के जरिये सनी की एंट्री हुई और इसी के बाद भारत में प्रशिद्ध हुई।

➤ इसी शो में एक प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक महेश भट्ट जी मेहमान बनकर आये और सनी को अपनी अगली फिल्म “जिस्म 2” ऑफर करके चले गए।

➤ “जिस्म 2” फिल्म तो  फ्लॉप हो गयी, लेकिन सनी का अभिनय लोगों को पसंद आ गया। उसके बाद उन्हें एक के बाद एक बहुत सी फिल्मे मिलती गई।

➤ उसके बाद सनी इतनी फेमस हुई कि, वो साल 2017 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियत बन गयी। 

➤ सनी और उसके पति डेनियल ने महाराष्ट्र के लातूर के एक गरीब घराने से 21 महीने की एक लड़की गोद लिया है जिसका नाम निशा कौर वेबर रखा है।

➤ उसके बाद साल 2018 में सनी को सरोगसी के जरिये 2 जुड़वाँ बच्चे भी हुए है, जिनका नाम नोआह सिंब वेबर और अशर सिंह वेबर रखा है, अब सनी और डेनियल तीन बच्चो के माता पिता है।

➤ सनी बायसेक्सुअल हैं, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वे पुरुष को प्राथमिकता देती हैं। अपना खाली समय वे पेंटिंग, हॉर्स राइडिंग और रीडिंग कर बिताती हैं। डिस्कवरी चैनल देखना उन्हें बेहद पसंद है।

➤ सनी लियोन के पसंदीदा अभिनेता आमिर खान और जॉनी डेप यह है।

➤ सनी की पसंदीदा अभिनेत्रिया मर्लिन मुनरो, माधुरी दीक्षित और अनुष्का शर्मा है।

➤ आपको बता दे कि, एमटीवी इंडिया के लिए वर्ष 2005 में सनी ने एमटीवी अवार्ड्स के दौरान रेड कॉरपेट रिपोर्टर की भूमिका निभाई थी।

➤ सनी लियोन बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करने वाली एडल्ट फिल्मों में काम करके आयी पहली कलाकार हैं।

➤ सनी लियोन अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहती हैं, जिसके लिए वह रोजाना वर्कआउट करती हैं।

➤ सनी लियोनी के जीवन पर वेब सीरीज का भी निर्माण हुआ है। जिसका नाम करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Revealing Lies Staff RevealingLies is a news and current affairs website. We publish opinion articles, analysis of issues, news reports (curated from various sources as well as original reporting), and fact-check articles.